Thalapathy Vijay Birthday : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर को उनके फैंस उनको थलपति विजय के नाम से बुलाते है। इस फिल्म इंडस्ट्री के इन्फ़्लुएन्शियल एक्टर्स में इन्हे भी गिना जाता है। एक्टर विजय का इस इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है।
एक्टर ( Thalapathy Vijay Birthday ) विजय करियर
एक्टर विजय ने अपने करियर में लग भग 65 फिल्मे कर चुके है। आपको बता दे की उनकी हर फिल्मे हिट हुई है , और कुछ तो फिल्म ऐसी भी है जिन्होंने रिकॉर्ड ब्रेक किया है। एक्टर थलपति विजय केवल और केवल एक्टिंग में नहीं , बल्कि वो तो डांसिंग करने में भी माहिर है। यह एक्टर लाखो लोगो के दिलो में राज करते है।
आपको यह भी बता दे की साउथ के एक्टर थालपति विजय आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। अगर हम एक्टर विजय की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो उन्होंने अपनी फीमेल फैन के साथ शादी की हुई है। आपको भी जानकर हैरानी हुई होगी ? और जो आपने पढ़ा है वो बिलकुल सही है। विजय से उनकी फीमेल फैन जिनका नाम संगीता सोरनालिंगम मिलने आई थी।
एक्टर विजय ने भी कभी यह नहीं सोचा होगा की वो अपने किसी फीमेल फैन के साथ शादी कर लेंगे। जब उनकी फीमेल फैन पहली बार थलपति विजय से मिलने आई थी , तब वो बहुत बड़ी स्टार नहीं बनी थी।
साउथ फिल्म के एक्टर विजय ने समय के साथ इस इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई और साथ ही मेहनत करके वो मुकाम भी हासिल किया। एक्टर थालपति विजय को संगीता ने फिल्म ‘ पूवे उनक्कगा ‘ के लिए बधाई देने आई थी। बता दे की , यह फिल्म भारत में ही नहीं , बल्कि विदेशो में भी हिट हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , संगीता से पहली मुलाकात के बाद ही एक्टर विजय उनसे काफी ज्यादा इम्प्रेस हो गए थे। आपको बता दे की , संगीता एक्टर विजय से मिलने के लिए लंदन से इंडिया आई थी , और इस बात को जानकर एक्टर विजय काफी खुश हुई थे।
साउथ के एक्टर ने उन्हें शाम को अपने घर पर न्योता दिया था। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई उसके बाद उन दो के बीच प्यार बढ़ने लगा। वो लग भग एक दूसरे को तीन साल से डेट करने के बाद एक्टर विजय ने संगीता से साथ शादी कर ली थी।