Fine On Indigo : इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक मासूम विकलांग बच्चे को 7 मई को प्लान में चढ़ने से रोकने को लेकर फ्लाइट इंडिगो पर कुल लग भग 5 लाख रूपए का जुर्माना लगा दिया है । चलिए आपको बताते है विस्तार से।

डीजीसीए ( Fine On Indigo ) थोपा जुर्माना
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो फ्लाइट पर भरी जुर्माना भी लगाया है। हालांकि , इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विकलांग बच्चे को 7 मई को उस प्लेन में चढ़ने से रोकने को लेकर इंडिगो पर 5 लाख रूपए का जुर्माना लगा दिया है।
डीजीसीए ने यह जानकारी दी है की उसके द्वारा की गई जाँच में यह सामने आया है की एयरलाइन्स के स्टाफ ने उस मासूम बच्चे के साथ बहुत ज्यादा ख़राब बर्ताव किया जिसकी वजह से यह मामला इतना बढ़ गया।
डीजीसीए ने जानकारी देते हुए यह बताया है की , ‘ ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए वह सुनिश्चित करने के लिए वह अपने दिशा-निर्देशों में बदलाव करेगा. अगर इस मामले को सहानुभूति के साथ संभाला गया होता तो बात इतनी कभी भी नहीं बढ़ी कि यात्री को बोर्डिंग के लिए मना किया जाता.’
डीजीसीए ने यह बताया है की , ‘ विशेष परिस्थितियां और साथ ही बेहतर प्रतिक्रिया की मांग करते हैं। परन्तु , जो एयरलाइन्स का स्टाफ उस परिस्थिति को बिलकुल भी संभाल नहीं पाया और नागरिक उड्डयन नियमों की भावना को बनाए रखने में वह चूक गए।
लोगो में गुस्सा
इसका मतलब यह है की 7 मई को एक मासूम बच्चे को एयरलाइन्स के जो ग्राउंड स्टाफ ने बोर्डिंग करने से रोक दिया था , और इसके बाद वहां लोगो में काफी आक्रोश भड़का था। इस फैसले की चारो ओर आलोचना ही आलोचना हो रही थी जिसके बाद से नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी ।
मामला तब जेक सामने आया था जब रांची-हैदराबाद फ्लाइट की यात्री मनीषा गुप्ता ने उस मासूम बच्चे ओर साथ ही उसके माता – पिता को ग्राउंड स्टाफ के कारण हुए परेशानी का वृतांत लोगों के सामने रखा था।

