Karanvir Bohra Fraud Case : एक बड़ी खबर सामने आ रही है टीवी एक्टर करणवीर वोहरा के खिलाफ चीटिंग का केस दर्ज किया गया है , एक्टर करणवीर पर एक महिला ने पैसे लेकर पैसे वापिस ना देने का आरोप लगाया है। और इस एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

करणवीर ( Karanvir Bohra Fraud Case ) पर केस दर्ज
टीवी शो के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा के खिलाफ रिसेंटली एक केस दर्ज हुआ है। और एक महिला ने उन पर पैसे ठगी का आरोप भी लगाया गया है , वहाँ के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।

एक्टर करणवीर बोहरा पर जिस महिला ने आरोप लगाया है वह 40 साल की है , और तो और उन्होंने 6 लोगो के खिलाफ ठगी करने का आरोप भी लगाया है। इस 40 वर्ष की महिला का यह भी कहना है की उन्होंने मेरे से 1.99 करोड़ रूपए की राशि ली। जिसमे की करणवीर ने उन्हें 2. 5 परसेंट इंटरेस्ट के साथ लौटने का प्रॉमिस भी किया था।
परंतु , अभी तक इस राशि में से सिर्फ और सिर्फ एक करोड़ ही वापस किए है। इसी मामले को लेकर महिला नजदीकी ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई।

लोक अप शो में बताई कहानी
आपको यह भी बता दे की टीवी शो करने वाले एक्टर करणवीर बोहरा , कुछ दिन पहले वो एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो जिसका नाम ” लॉक अप’ है उसमे नज़र आए थे। इसी शो में करणवीर बोहरा ने अपने दिल के कई सीक्रेट्स रेवेअल किये थे और साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कर्जे में दुबे हुए है। एक्टर करणवीर ने यह बताया था की , ‘में कर्जे में पूरी तरह से डूब चूका हूँ। अब तो हालत ऐसी है की सर भी ऊपर नहीं है इतना कर्जा हो गया है और तो और एक्टर ने यह भी बताया था की मुज पर कई केस भी चल रहे है।
उन्होंने साथ ही यह बताया था की साल 2015 से अब तक मैंने जितना भी कमाया था वो सब कर्ज चुकाने में ही चला जाता है और कभी – कभी एक्टर को यह लगता है की में अपने परिवार के लिए आखिर कर क्या रहा हूँ। एक्टर यह भी कहते है की अगर मेरी जगह कोई और होता तो वो सुसाइड भी कर लेता।

टीवी शो के एक्टर करणवीर बोहरा ने कई टीवी सेरिअल्स और साथ ही फिल्मो में भी नज़र आ चुके है , आपको यह भी बता दे की एक्टर करण ने अपने करियर की शुरुआत ‘ तेजा ‘ फिल्म से की थी , और यह फिल्म 1990 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद उन्होंने टीवी सेरिअल्स और साथ ही फिल्मो में भी काम किया।
Maharashtra | Case registered against 6 people including actor Manoj Bohra alias Karanvir Bohra for allegedly cheating a 40-year-old woman of Rs 1.99 crores after promising to return it at 2.5% interest; woman claimed that only an amount of over Rs 1cr was returned: Oshiwara PS
— ANI (@ANI) June 15, 2022
एक्टर करणवीर फिल्मो में कुछ खास कमाल तो नहीं दिख पाए परंतु उनका टीवी शो में करियर बहुत ही अच्छा रहा। इन सीरियल में ‘ क्योंकि सास भी कभी बहू थी ‘ और ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ और ‘कुसुम’ और ‘शरारत’और ‘कसौटी जिंदगी की’और ‘पिया के घर जाना है’ और ‘एक से बढ़कर एक’ और ‘कुबूल है’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘नागिन 2’ जैसे सीरियल शामिल थे ।

