Vivek Agnihotri : बॉलीवुड फिल्मो के डायरेक्टर जिनका नाम विवेक रंजन अग्निहोत्री को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में एक इवेंट करने से रोक दिया। और तो और एन्ड मोमेंट पर विवेक अग्निहोत्री का इवेंट रोक दिया गया। और इस चीज़ से खासे नाराज़ डायरेक्टर ने ट्विटर हैंडल पर संमर्थन मांगते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की है।
कैंसिल किया ( Vivek Agnihotri ) इवेंट
बॉलीवुड की फिल्म जिसका नाम है ‘ द कश्मीर फाइल्स ‘ को लेकर चर्चा में आए डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री होने वाले एक इवेंट को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने उसे कैंसिल कर दिया है। और इसके बाद नाराज़ हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आपने ट्विटर हैंडल पर सपोर्ट की अपील की , विवेक अग्निहोत्री ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी पर हिंदूफोबिया फैलाने का आरोप लगाया है।

फिल्म निर्माता ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह कहा है की उन्हें यूके में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की और से 31 मई को एक भाषण देने के लिए बुलाया गया था। परंतु , उन्होंने आखिरी समय में कैंसिल कर दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा की , ईमेल के जरिये दी गईं जानकारी में सब कुछ पहले से तय था। परंतु , इवेंट के शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने यह कहा की गलती से दो बुकिंग हो गई है और इसलिए में उस इवेंट को होस्ट नहीं कर सकता।
और तो और डायरेक्टर विवेक ने यह भी कहा की उन्होंने बिना पूछे मुझे 1 जुलाई की तरीक भी दे दी। क्योकि , उस दिन ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का कोई स्टूडेंट नहीं होगा और इस इवेंट को करने का कोई मतलब भी नहीं है।

बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह लिखा है की , ‘ हिंदूफोबिक से ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन ने एक बार फिर से हिंदू की आवाज को दबा दिया। और साथ ही उन्होंने मेरा प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिया। परंतु , सच्चाई तो यह है की उन्होंने हिन्दुओ के नरसंहार को बताए जाने से कैंसिल कर दिया।
जहा हिंदू स्टूडेंट अल्पसंख्यक है , आपको यह भी बता दे की इस यूनियन का चुना हुआ प्रेजिडेंट एक पाकिस्तानी है , विवेक ने यह कहा है की , ‘ प्लीज मेरे इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और मुझे इस कठिन लड़ाई में सपोर्ट करे ,’ डायरेक्टर ने यह भी कहा है की वो इसके खिलाफ एक केस फाइल भी करेंगे।

