Aishwarya Rai : बॉलीवुड कि ब्यूटी क्वीन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते ही फैशन के लेवल को हाई कर दिया है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स के दूसरे दिन रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री ही। ब्यूटी क्वीन के लग भग दो लुक सामने आए है , इन दोनों में ही ऐश्वर्या ने कहर बरसा दिया है। पर ज्यादातर लोग एक्ट्रेस के लुक्स से निराश हुए है।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai ) लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फर्स्ट लुक कि बात करते है जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या के कान्स में फर्स्ट लुक का फैंस को बेसब्री से इस पल का इंतज़ार था। परंतु , एक्ट्रेस ऐश्वर्या का ना ही मेकअप और ना ही ड्रेस , दोनों ही बिलकुल यूजर्स को इंप्रेसिव नहीं लगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने वैलेंटिनो का पिंक कलर का आउट फिट पहना था। बॉलीवुड डीवा ने डबल कॉम्पैक्ट ड्रिल ब्लेजर और साथ में पैंट पहनी हुई थी। जिसमे अगर सिर्फ हम ब्लेजर कि बात करे तो उसकी कीमत 2,79,595 रूपए है और पैंट कि 1,31,300 रूपए।
अगर कुल मिलकर एक्ट्रेस के इस क्लासी पैंट सूट कि कीमत लग भग 4 लाख के करीब – करीब है। इस आउट फिट के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पिंक कलर के हील्स अपने साथ कैरी किए थे ।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या के इस लुक को फैशन के एक्सपर्ट आस्था शर्मा ने स्टाइल किया। मिडिल पार्टेड ओपन हेयर, और मिनिमल मेकअप के साथ ऐश्वर्या के लुक को कम्पलीट किया। परंतु यह एक मेकअप ही तो है जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
अब यह ट्रोल को ना ही ऐश्वर्या का यह 4 लाख का आउट फिट पसंद आया और ना ही उनका मेकअप । अब लोगो का यह कहना है कि ऐश्वर्या के मेकअप में शायद कुछ तो ऐसा है जो उन्हें बूढ़ा दिखा रहा है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या के चेहरे पर पफीनेस यानी सूजन साफ नजर आती है। और साथ में उनके फेस पर ग्लो कही नज़र नहीं आता है।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के मेकअप पर कमेंट करते हुए लोगो ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स पर तंज कसा है. और तो और यूजर्स का यह भी कहना है कि काफी ज्यादा बोटोक्स हो गया। एक यूजर ने तो यह भी लिख डाला है कि , ‘ओह नहीं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या के चेहरे के साथ कुछ तो गलत हुआ है। मेकअप ने अपना मैजिक नहीं दिखा पाया है।
दूसरे यूजर ने यह लिखा है कि ,’ हे भगवन ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने यूजर ने बोटोक्स कराया है क्योकि उनका फेस सुजा हुआ लग रहा। कई लोगो ने तो ऐश्वर्या को बूढ़ी तक भी कह दिया। और लोगो ने साफ कहा है कि उन्हें ऐश्वर्या का यह लुक बिलकुल भी पसंद नहीं आया है ।

